Posts

हैप्पी 1st बर्थडे मेरी जान

Image
आज मेरी बेटी रामीन पूरी 1 साल की हो गई। एक साल… लोग कहते हैं, एक साल में क्या बदलता है? पर मेरे लिए यह साल मेरी पूरी ज़िंदगी बदल कर रख गया। इस एक साल में… एक नन्हा चेहरा हर दिन थोड़ा और खिलता गया, एक मासूम मुस्कान रोज़ दिल को छूती रही, और एक छोटा सा फरिश्ता धीरे-धीरे हमारी दुनिया का सबसे बड़ा सुकून बन गया। 27 जनवरी सिर्फ उसकी जन्मतिथि नहीं, यह वह दिन है जब हमारे घर में रौनक, बरकत और मोहब्बत ने एक साथ दस्तक दी थी। आज जब मैं उसे देखता हूँ, तो लगता है जैसे कल ही मेरी गोद में आई थी — और आज, एक साल की हो चुकी है। समय जल्दी बीता, लेकिन हर लम्हा हमेशा के लिए मेरी रूह में दर्ज हो गया। इस एक साल में उसे उठना, पलटना, थोड़ा चलना सीखते देखा… पहली मुस्कान, पहला दाँत, पहली आवाज़… हर “पहली बार” ने मुझे फिर से जीना सिखाया। और आज, उसके पहले जन्मदिन पर — दिल अपने आप इन अल्फ़ाज़ों में ढल गया: रामीन, तू आई तो जिंदगी में हलचल नहीं, बल्कि एक अनकहा सुकून उतर आया। तेरे छोटे-छोटे कदमों ने घर के हर कोने को अपनी कहानी सुना दी। तेरी पकड़ में मेरी उँगली नहीं, पर मेरी पूरी दुनिया तेरे साथ बंध चुकी है। तेरी पहली हँस...

ज़िंदगी सच में एक पूरा चक्कर लगाती है

Image
यह तस्वीर 2016 की है — Tanfeeth (Emirates NBD Group) के बाहर की। उस दिन मैं दुबई की ज़मीन पर नौकरी की तलाश में खड़ा था। आँखों में ढेर सारी उम्मीदें थीं, दिल में मज़बूत इरादे, और मन में बस एक ही सपना — बैंकिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना। उस ओपन इंटरव्यू में क़रीब 4100 लोग शामिल हुए थे। भीड़ इतनी थी कि इंसान खुद को छोटा महसूस कर ले, लेकिन मेरे भीतर का विश्वास किसी भी डर से बड़ा था। आज, उसी ग्रुप का हिस्सा बनकर यह कहते हुए गर्व होता है कि मैं Emirates NBD Group के साथ काम कर रहा हूँ। 🏦 जहाँ कभी मैं एक नंबर था भीड़ में, वहीं आज मेरी मेहनत की एक पहचान है।  जो जगह कभी एक सपना थी, आज वही मेरी हक़ीक़त है। आगे क्या होगा, मैं कहाँ रहूँगा या कौन सा सफ़र मेरा इंतज़ार कर रहा है — यह कोई नहीं जानता। लेकिन जो कुछ आज है, उसे महसूस करना और उसकी कदर करना ही ज़िंदगी की सबसे बड़ी जीत है। ज़िंदगी शायद बहुत लंबी नहीं होती,  लेकिन अगर सब्र साथ हो, मेहनत ईमानदार हो,  और खुद पर भरोसा ज़िंदा रहे —  तो सपने चाहे जितनी देर करें, सच होकर ही रहते हैं। ✨ — आकिव जावेद  मझौवा तोग शाह...

GEM Award (Q1 - 2025) Emirates Islamic Bank

Image
Thrilled to Share My (GEM Q1 - 2025) Achievement 🎉 I am truly humbled to receive the GEM Q1 Award 🏆. This recognition is not just a personal achievement but also a reflection of the continuous guidance, leadership, and support I have received at my workplace. A heartfelt thanks to Mr. Feroz Sir for his inspiring leadership, and Mr. Nadeem Sir for his constant encouragement and support throughout this journey. This award inspires me to continue striving for excellence and to contribute even more in the coming quarters. 🚀

तुम आई तो

Image
तुम आई तो… खामोश दीवारों ने भी बोलना सीख लिया, जैसे घर को अब असली मायने मिले हों। तुम आई तो… समय ठहर गया कुछ पल के लिए, जैसे खुदा भी तुम्हें देख मुस्कुरा रहा हो। तुम आई तो… दुआएँ हक़ीक़त में बदल गईं, और मेरी हर थकी हुई रग में सुकून उतर आया। तुम आई तो… सपनों ने आँखों से बाहर झाँकना शुरू किया, जैसे अब उन्हें यकीन हो गया हो कि मंज़िल मिल चुकी है। तुम आई तो… हर लम्हा नया लगने लगा, हर साँस में एक अलग सी मिठास घुल गई। तुम आई तो… ज़िन्दगी ने पहली बार खुद पर नाज़ किया, क्योंकि उसने मुझे तुम्हारे जैसा तोहफ़ा दिया। रामीन  तुम सिर्फ आई नहीं — तुमने हमारी रूहों को नया रंग दिया है। तुम्हारे होने से हर मौसम खुशनुमा है, हर दिन ईद है, हर रात सुकून की दुआ है। — आकिव जावेद

आज मेरी रामीन छह महीने की हो गई

Image
आज मेरी बेटी रामीन अपनी ज़िंदगी के पहले छह महीने पूरे कर चुकी है -  आधे साल का ये सफर शायद दुनिया के लिए छोटा हो, मगर मेरे लिए ये सबसे खूबसूरत, सबसे मायने रखने वाला वक्त रहा। एक नन्हा सा चेहरा, जो रोज़ थोड़ा और रोशन हुआ…  एक मासूम मुस्कान, जो दिल को रोज़ थोड़ा और छू गई।  आज का दिन बेहद ख़ास है।  क्योंकि आज मेरी अम्मी और मेरी सास -  यानी रामीन  की दादी और नानी, उसे पहली बार अपने हाथों से कुछ खिलाएंगी। ये सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि वो लम्हा है जहां दो पीढ़ियों की ममता एक साथ उसकी थाली में उतर रही है। एक तरफ दादी की गोद की गर्मी, दूसरी तरफ नानी की आँखों में बरसों की दुआएं — और इन दोनों के बीच बैठी मेरी रामीन, जिसे पता भी नहीं कि आज वो कितनी मोहब्बतों की थाली में पहला निवाला लेने जा रही है। जब वो पहली बार कुछ चखेगी —  शायद हल्के से मुस्कराए, शायद चौंक कर देखे, या शायद बिना कुछ समझे, सिर्फ मासूमियत से सब कुछ महसूस करे। शायद वो निवाला छोटा होगा,  मगर उस पल में समाया होगा दादी की ममता, नानी की दुआ, और हम सबका बेइंतिहा प्यार। और फिर…  उसी लम्हे के...

दो पीढ़ियों का एक रिश्ता — अब्बू से मैं और मुझसे रामीन

Image
कभी किसी तस्वीर से मोहब्बत हुई है? ये वही तस्वीर है — जहाँ एक अब्बू ने सिर्फ बच्चे को नहीं थामा, बल्कि उसका कल, उसकी हिफाज़त, उसकी पहचान सब कुछ अपनी बाँहों में बाँध लिया। चेहरे पर जो मुस्कान है, वो दुनिया की हर दौलत से बड़ी है। जब इस बच्ची ने अब्बू की बाँहों में आँखें खोलीं, वो कोई आम दिन नहीं था, उस दिन कायनात ने एक नयी तहज़ीब देखी — जहाँ एक नन्हा सा जिस्म, एक बड़ी सी छाँव में महफूज़ हो गया। उसके अब्बू ने उसे उठाया नहीं था, बल्कि अपना सबकुछ उसकी हथेली पर रख दिया था। उस बच्ची को अभी बोलना नहीं आता, पर उसकी नज़रें चीख-चीख कर कह रही हैं — जो ये सीना है, यही मेरा घर है, और यही मेरा क़िला। अब्बू का चेहरा थका हुआ नहीं, बल्कि तसल्ली से भरा है — जैसे कह रहा हो: “रामीन, तेरे आने से मेरी अधूरी ज़िंदगी मुकम्मल हो गई…” और इसी लम्हे के दरमियान, मैं — आकिव जावेद, आज Father’s Day पर अपने अब्बू, जावेद मजीद साहब के लिए लिखना चाहता हूँ। आप मेरी ज़िंदगी की सबसे मजबूत दीवार हैं अब्बू  जो हर तूफ़ान को मुझसे पहले झेल गए। आपके साए ने मुझे परदेस में भी तनहा नहीं होने दिया। मैं जितना कुछ भी बन पाया हूँ, उ...

रामीन की आमद पर मामू के एहसास

Image
मौला ने दिया है एक नया जीवन, इसी जीवन के हर पल को ज़िंदगी की तरह जी लेना — मुबारक हो। मुबारक हो रामीन की हर एक मुस्कान पर अपने तमाम रंज़-ओ-ग़म को भूलकर मुस्कुराना — मुबारक हो। मुबारक हो हमें, हमारी रामीन से जुड़े हर एक रिश्ते को — अप्पी को अम्मी भाई को बाबा कहलाना — मुबारक हो। किसी को खाला और ख़ालू, किसी को नानी और दादी, सजाकर एक नया रिश्ता मेरा मामू बन जाना — मुबारक हो। करे कैसे अदा तेरा शुक्रिया या रब, दिया है जो तूने ये तोहफ़ा, तेरी रहमत का नजराना — मुबारक हो। — ग़ुलाम वारिस       फरेंदा खुर्द  Note: This was lovingly written by (Mamu) of Rameen Javed. Published here with the writer’s kind permission.