सब्रो रजा सुकून नात

सब्रो रजा सुकून का जीना है बेहतरीन,
रब का अता किया ये करीना है बेहतरीन.

लाए तशरीफ आक़ा नाजिल हुआ कुरआं,
जो इंसां की रहबरी का खजीना है बेहतरीन.

हिफ्ज कुरआं किया साहिबे ईमां हुए,
महफ़ूज़ कर लिया वो सीना है बेहतरीन. 

हैं मुखतलिफ मजाहिब इस जहान मे,
इस्लाम अपने आप मे नमूना है बेहतरीन. 

बस्तियाँ बहुत हैं अरजे जमीन पे,
'मुफ़लिस' हर जा वो हर जगह से मदीना है बेहतरीन.



- मुस्तफीजुल हक़ 'मुफ़लिस'
मझौवा तोग शाहपुर गोंडा उत्तर प्रदेश 

Comments

Popular posts from this blog

अज़का : इक नई दास्तान

हैप्पी 1st बर्थडे मेरी जान

GEM Award (Q1 - 2025) Emirates Islamic Bank