रामीन का गुस्सा

 
आज रामीन ने ऐसी आँखें निकालीं कि पूरा घर दहशत में आ गया! उसकी घूरती हुई नज़रें इतनी तेज़ थीं कि मामू का मोबाइल अपने आप साइलेंट मोड में चला गया, 😊 इतना ग़ुस्सा देखकर खाला तो बिल्कुल पैनिक मोड में आ गईं, 😊

पर मम्मी ने तुरंत उसे गोद में उठा लिया कि कहीं बेबी बाहुबली का ग़ुस्सा फूट न पड़े! ऐसा लग रहा था जैसे कह रही हो—“मुझे दो मिनट में दूध नहीं मिला तो इस घर का नक्शा बदल दूँगी!” और जब घरवाले हंसी रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी रामीन ने एक और लेवल ऊपर जाकर होंठ टेढ़े कर लिए—मतलब, अब तो बस क़यामत आने ही वाली थी! लेकिन जैसे ही मम्मी ने प्यार से उसके गाल दबाए, जनाब का एक्सप्रेशन तुरंत बेबी सिंघम से वापस नन्ही परी बन गया। 

Moral of the story—रामीन सिर्फ़ क्यूट नहीं, बल्कि एक एक्सप्रेशन आर्टिस्ट भी है, जो बिना बोले भी सबकी क्लास ले सकती है!😊

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अज़का : इक नई दास्तान

हैप्पी 1st बर्थडे मेरी जान

GEM Award (Q1 - 2025) Emirates Islamic Bank